Uttarakhand News

शिक्षा मंत्री की घोषणा, उत्तराखंड के 22 हजार प्राइमरी शिक्षकों को मिलेगा टैबलेट

Ad

देहरादून: राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित पुरस्कार एवं शैक्षिक संवाद कार्यक्रम में राज्य के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षकों के लिये कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा को डिजिटल माध्यम से जोड़ने के लिये शीघ्र ही 22 हजार प्राथमिक शिक्षकों टैबलेट वितरित किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि आधुनिकीकरण की तरफ उत्तराखंड आगे बढ़ रहा है। इसी दिशा में प्राइमरी शिक्षकों को टेबलेट वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा सूबे के एक हजार विज्ञान शिक्षकों को राष्ट्रीय विज्ञान संस्थान बैंगलुरू में शैक्षणिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऐसा इसलिए ताकि विज्ञान के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को और बेहत्तर ढंग से शिक्षा दी जा सके।

शिक्षा मंत्री ने अपने-अपने क्षेत्रों में बेहत्तर कार्य करने वाले शिक्षकों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने प्रदेशभर के उत्कृष्ट शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत तैयार किये जा रहे करिकुलम फ्रेमवर्क में अपने विषय से संबंधित सुझाव देने को कहा। साथ ही इंटरमीडिएट विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की कमी को देखते हुये 50 प्रतिशत पद प्रवक्ताओं की विभागीय परीक्षा की माध्यम से भरे जायेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top