Nainital-Haldwani News

पंतनगर विश्वविद्यालय में UKSCCC पेपर लीक कनेक्शन, STF ने हल्द्वानी निवासी को गिरफ्तार किया

Ad

देहरादून: UKSCCC पेपर लीक में मामले में गिरफ्तारी का दौर जारी है। एसटीएफ ने 23वीं गिरफ्तारी कर ली है और आरोपित का कनेक्शन पंतनगर विश्वविद्यालय से है। वह पंतनगर विवि के एईओ रहे हैं। कुसुमखेड़ा हल्द्वानी में रहने वाले पूर्व एईओ दिनेश चंद्र जोशी की गिरफ्तारी से एसटीएफ को अहम सबूत भी मिले हैं। माना जा रहा है कि जोशी की गिरफ्तारी के बाद कई अन्य लोग भी एसटीएफ के हत्थे चढ़ सकते हैं। यह भी पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

आरोपी साल 2006 से 2016 तक विवि की परीक्षा सेल में कार्यरत रहा। इस दौरान वह विवि के परीक्षा एवं प्रिंटिंग कार्य के चलते यूकेएसएसएससी परीक्षा प्रिंटिंग प्रेस आरआईएमएस लखनऊ के लोगों के संपर्क में रहा। यही से उसने परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र किसी के जरिए प्राप्त कर लिया। उसने पेपर हल्द्वानी व पास के क्षेत्र में बेचा और 80 लाख रुपए लिए। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कुसुमखेड़ा हल्द्वानी में रहने वाले पूर्व एईओ दिनेश चंद्र जोशी को एसटीएफ ने गहन पूछताछ और साक्ष्यों एवं इलेक्ट्रोनिक सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें…

UKSCCC मामले में लगातार गिरफ्तारी का दौर जारी है। पूरे राज्य में पेपक लीक केस की चर्चा हो रही है। सरकार पर विपक्ष वार कर रहा है दूसरी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गड़बड़ी वाली परीक्षाओं और चीटिंग करके नौकरी पाने वालों की नियुक्ति को निरस्त करने का ऐलान किया है। वहीं हजारों भर्तियों को भी निरस्त कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top