Uttarakhand News

उत्तराखंड: 23 हजार छात्र-छात्राएं नहीं हैं CBSE के नतीजों से खुश,दोबारा देंगे बोर्ड परीक्षा

बड़ी खबर: CBSE ने जारी किया 10वीं कक्षा का परीक्षाफल, एक क्लिक में देखें
Ad

देहरादून: इस बार कोरोना वायरस के वजह से बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं हुआ। विद्यार्थियों को पिछले कक्षा व अन्य आधार पर नंबर मिले। वैसे तो उत्तराखंड के देहरादून रीजन के नतीजों का रिकॉर्ड बेस्ट रहा है। सीबीएसई के दून रीजन में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में कुल 156622 छात्र-छात्राएं बोर्ड के लिए पंजीकृत हुए थे। इसमें से 148803 का परिणाम जारी हुआ था। इंटर के 63654 और हाईस्कूल के 85149 परीक्षार्थी शामिल थे। इंटर में 98.64 और दसवीं में सफलता प्रतिशत 99.23 रहा।

ADVERTISEMENTS Ad

पिछले साल की तुलना में क्रमश: 15.42 फीसद और 9.51 फीसद ज्यादा था। राज्य बनने के बाद पहली बार सीबीएसई की परीक्षाओं की सफलता का प्रतिशत इतना अधिक रहा। इसका मतलब साफ है कि बगैर परीक्षा दिए छात्र-छात्राओं को इस बार बंपर अंक मिले लेकिन इसके बाद भी रिजन के 23 हजार विद्यार्थी दोबारा परीक्षा देने वाले हैं। इन सभी ने परीक्षा के लिए आवेदन जमा करा दिए हैं। 25 अगस्त से इनकी परीक्षाएं शुरू होंगी। गणित और रसायन विज्ञान विषय में दोबारा परीक्षा देने के सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं।

दून रीजन में करीब 23 हजार बच्चे कुछ विषयों की परीक्षा देंगे। इनमें इंटर के 13000 और हाईस्कूल के 10000 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। सुधार परीक्षा का आयोजन 25 अगस्त से 15 सितंबर के बीच कराया जाएगा। परीक्षा के लिए रीजन में 90 केंद्र बनाए गए हैं। सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इनके प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top