Nainital-Haldwani News

झांसी से लालकुआं तक नई समर स्पेशल ट्रेन सेवा होगी शुरू, जानें पूरी डिटेल

train
Ad

हल्द्वानी: कुमाऊं मंडल के लिए बड़ी राहत भरी खबर है: पूर्वोत्तर रेलवे की इज्जतनगर मंडल ने झांसी और लालकुआँ के बीच वीरांगना लक्ष्मीबाई समर स्पेशल ट्रेन (04181/82) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 24 जून से 5 अगस्त तक हर मंगलवार झांसी से रवाना होगी और बुधवार को लालकुआँ से वापस लौटेगी…यानी कुल 14 दौरे होंगे। मार्ग में दतिया, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा, कासगंज, बरेली, इज्जतनगर और किच्छा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के यात्रियों को सुविधा होगी। ट्रेन में 20 कोच होंगे इनमें जनरल, स्लीपर, थर्ड एसी व सेकंड एसी समेत सुरक्षा और सामान के लिए आरक्षित कोच शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि यह सेवा समयबद्ध और यात्रियों के आराम को ध्यान में रखकर चलाई जाएगी, विशेषकर गर्मी की छुट्टियों में लंबी दूरी की यात्रा कर रहे लोगों के लिए यह राहतदायक विकल्प साबित होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top