Dehradun News

उत्तराखंड से दुखद खबर, साइकिल लाने से मना किया तो 23 वर्षीय युवती ने खुद को फांसी लगा ली

File Photo
Ad

देहरादून: आज के दौर में आत्महत्या के मामलों का ज्यादा बढ़ना इस बात की ओर इशारा करता है कि सहनशीलता तनाव का मुकाबला नहीं कर पा रही है। आजकल छोटी-छोटी बातों पर युवा आत्मघाती कदम उठा रहे हैं। रायपुर थाना क्षेत्र के कृष्णा एनक्लेव मयूर विहार में एक युवती ने इसलिए खुदकुशी कर ली क्योंकि उसके माता-पिता ने उसे साइकिल नहीं दिलाई।

ADVERTISEMENTS Ad

शुक्रवार को कृष्णा एनक्लेव मयूर विहार थाना रायपुर क्षेत्र अंतर्गत 23 वर्षीय वंदना उर्फ रीना ने चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद मौके पर 108 को बुलाया गया। युवती को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद से परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। माता पिता सदमे में चले गए।

जानकारी मिली है कि फांसी लगाने वाली वंदना उर्फ रीना ने अपनी मां से साइकिल की डिमांड की थी। लेकिन मां ने उसे साइकिल लेने से मना कर दिया। जिसके बाद रीना नाराज होकर अपने कमरे में चली गई और खुद को फांसी लगा ली। माता-पिता को जब इस बारे में पता चला तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि बेटी इतना बड़ा कदम उठा सकती है। पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top