Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: परिवार संग बर्थडे मनाकर घूमने गया युवक, कॉल पर मिली मौत की खबर

File Photo
Ad

हल्द्वानी: बेटे का जन्मदिन धूमधाम से मनाने के कुछ ही घंटों बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। अपने दोस्तों के साथ घूमने जाने के बात कहकर निकले 23 वर्षीय युवक का शव फायर ब्रिगेड के पास नहर की पटरी पर से बरामद हुआ है। युवक मूल रूप से बिंदुखत्ता व हाल में इको टाउन का निवासी है और एमबीपीजी कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र भी है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार सोमवार को नीरज सिंह मेहरा पुत्र हर सिंह मेहरा का जन्मदिन था। उसके भाई कमल मेहरा का कहना है कि नीरज का परिवार ने शाम को केक काटकर धूमधाम से मनाया था। शाम सात बजे वह दोस्तों के साथ जाने की बात कहने लगा। परिवार ने उसे रोका मगर वह चला गया। चूंकि नीरज ने रात में बिंदुखत्ता रुकने की बात कही थी, इसलिए परिवार को सुबह पता लगा कि वह पैदल गया था।

मगर सुबह जब नीरज के भाई के पास एक महिला का कॉल आया तो पूरे परिवार की दुनिया ही बदल गई। महिला ने दुर्घटना की जानकारी दी। जब परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो वहां भाई का शव रखा देखकर कांप उठे। टीपी नगर पुलिस ने बताया कि शव नहर की पटरी के किनारे मिला है। दुर्घटना की मौत का कारण लग रही है। युवक के पेट व सिर में भी चोट के निशान मिले हैं।

सवाल यह भी है कि नीरज के दोस्त इस दौरान कहां थे। बहरहाल, पुलिस ने उसके दोस्त की स्कूटी भी बरामद की है। कमल मेहरा ने तो पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। बता दें कि नीरज पुलिस में जाना चाहता था। हाल ही में आइआरबी बैलपड़ाव में हुए सिपाहियों के फिजिकल में उसके अच्छे अंक आए थे। जिसकी लिखित परीक्षा होना अभी बाकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top