Nainital-Haldwani News

प्राइवेट बस से हल्द्वानी पहुंचे उत्कर्ष की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस अफसरों से मिले परिजन

Ad

हल्द्वानी: जहरखुरानों से सावधान…ये कथन कितनी ही बार लोगों से सुनने या जगह जगह पर लिखा देखने में मिलता रहता है। लेकिन इस बार इससे जुड़ा एक मामला सामने आया है। प्राइवेट बस में बैठकर दिल्ली से हल्द्वानी पहुंचे सीए की पढ़ाई कर रहे छात्र की संदिग्ध परीस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उसे रुद्रपुर में उतरना था लेकिन उसकी हालत इतनी बेसुध थी कि उसे कुछ पता ही नहीं लगा। परिजनों ने जहरखुरानों का शिकार होने का शक जताया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार दिल्ली में रहकर सीए की पढ़ाई कर रहा रुद्रपुर वसुंधरा कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय उत्कर्ष पुत्र स्व. विनय कुमार सक्सेना मंगलवार रात दिल्ली से घर के लिए निकला था। वह एक निजी बस में सवार होकर आया और रुद्रपुर की बजाय हल्द्वानी पहुंच गया। बता दें कि वह हल्द्वानी में बेसुध स्थिति में नजर आया। बस के चालक परिचालक ने भी उसकी कोई मदद नहीं की और उसे छतरी चौराहे पर उतार दिया।

स्थानीय लोगों ने युवक को इस हालत में देखा तो उसे तुरंत 108 की मदद से अस्पताल भिजवाया। उसका सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन उत्कर्ष ने दम तोड़ दिया। परिजनों की मानें तो समय से इलाज मिलने से उत्कर्ष की जान बच सकती थी। इसी बात से गुस्साए मृतक के परिजनों ने अब बीते दिन पुलिस बहुद्देश्यीय भवन में पहुंचकर अफसरों से मुलाकात की। उन्होंने निजी बस संचालक के स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top