Pauri News

त्योहार के दिन उजड़े परिवार, सिमड़ी सड़क हादसे में अबतक 25 लोगों की मौत

Ad

पौड़ी गढ़वाल: दशहरे से पहले रात को हुए भयंकर सड़क हादसे में अब तक 25 लोगों के निधन की जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है। बीती रात हरिद्वार से पौड़ी बारात लेकर जा रही बस के खाई में गिरने से पूरे उत्तराखंड में मातम पसरा हुआ है। एक तरफ खुशियां मनाने जा रहे परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिमड़ी के समीप हुए इस हादसे पर शोक व्यक्त किया और बुधवार सुबह वह घटनास्थल पर भी पहुंचे। बता दें कि घायलों को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स पहुंचाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी शोक संवेदना प्रकट की है। गौरतलब है कि स्थानीय लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है। घटनास्थल पर मची चीख पुकार अबतक लोगों के कानों में है।

जानकारी के अनुसार हादसे के बाद स्‍थानीय ग्रामीणों ने साहस का परियच देते हुए खुद ही राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया था। बाद में जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बुधवार सुबह घटना स्थल पर शव बिखरे हुए थे। टीमें शवों को बाहर निकालने में जुटी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top