Dehradun News

भारत-चीन सीमा पर उत्तराखंड के चंद्र मोहन हुए शहीद, राज्य में शोक की लहर

Ad

Dehraun news: उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। आईटीबीपी निरीक्षक चंद्र मोहन सिंह भारत चीन सीमा पर (LAC) विशेष पेट्रोलिंग करते समय करग्युपा नाले में गिरने से वीरगति को प्राप्त हो गए हैं। वीरगति की खबर मिलते ही परिवार और राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। ( ITBP Inspector Martyred on India-China border )

ADVERTISEMENTS Ad

पुल बनाते समय हुआ हादसा

बता दें कि भारत चीन सीमा के पास भारत अग्रिम चौकी से आगे करग्युपा नाला पार करते समय आईटीबीपी निरीक्षक चंद्र मोहन सिंह अपने साथियों के लिए अस्थायी पुल बना रहे थे, तभी वह नाले में गिर गए। जिसके बाद 100 मीटर की दूरी पर टीम द्वारा उन्हें बाहर निकाला गया और नजदीकी आर्मी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान वह वीरगति को प्राप्त हो गए। ( ITBP Inspector Martyred near LAC on India-China border )

शोक की लहर दौड़ी

निरीक्षक चन्द्र मोहन (55 वर्ष) देहरादून में डोईवाला तहसील स्थित दुर्गा चौक, जौलीग्रांट के रहने वाले थे। वह भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में 1987 में बतौर कांस्टेबल (जीडी) के पद पर भर्ती हुए थे , वर्तमान में वे निरीक्षक (जीडी) के पद पर तैनात थे। वीरगति की सूचना मिलने के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top