Dehradun News

26/11 मुंबई हमले की बरसी पर भावुक हुआ उत्तराखंड, वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Ad

देहरादून: राजधानी में 26/11 मुम्बई में बम धमाके की बरसी पर शिवसैनिको ने दीपदान करके श्रद्धांजलि अर्पित की। शिवसैनिक गोविंद गढ़ स्थित मुख्यालय पर एकत्रित हुए। शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए शिवसेना महासचिव मनोज सरीन ने कहा की उस दर्दनाक घटना को 13 वर्ष हो गये है। पूरा राष्ट्र उस घटना में शहीद हुए वीर जवानो को नमन करता है एंव अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

ADVERTISEMENTS Ad

शिव सेना के विकास मल्होत्रा ने कहा कि आतंकी हमलों में उत्तराखंड राज्य के देहरादून निवासी N.S.G कमांडो गजेंद्र सिंह बिष्ट सहित सभी शहीदों को याद करते हुए आँखे नम हो जाती है। सभी शहीदों ने आतंकियो से डटकर सामना किया और देश के लोगों की रक्षा की। प्रत्येक हिंदुस्तानी उन शहीदों का ऋणी रहेगा। इस अवसर पर वासु परविंदा, जितेंद्र निर्वाल, रोहित बेदी, राहुल पवाँर, राजीव थापा, निधि गुप्ता, स्वाति सिंह, सन्नी कटारिया, संजय अरोरा, हर्षित कुमार, सूरज सोनकर, फ़रीद खान, जतिन गुगलानी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top