Uttarakhand News

उत्तराखंड: गणतंत्र दिवस पर फिर से सम्मानित होंगे पुलिस उपाधीक्षक विपिन चंद्र पंत

Ad

Uttarakhand Police Award: Republic Day Update:

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड पुलिस के चयनित अधिकारियों और कर्मचारियों को 26 जनवरी के दिन राजयपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया जाना सुनिश्चित हुआ है। अपनी निःस्वार्थ सेवा से जनता की सुरक्षा में तैनात इन सभी अधिकारियों के कारण ही जनता को सही समय पर न्याय मिलने में आसानी होती है। ऐसे कर्तव्यनिष्ठ और विश्वसनीय अधिकारियों का सम्मान होने से अपराधियों के हौसले तो पस्त होते ही हैं साथ ही प्रशासन का आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

26 जनवरी को तीन अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए राजयपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक, चार अधिकारीयों व कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं 19 अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया जाना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेवा के आधार पर मिलने वाले सराहनीय सेवा सम्मान, राजयपाल उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चम्पावत के उपाधीक्षक विपिन चंद्र पंत , मुख्यमंत्री सुरक्षा पलटन कमांडर गजपाल सिंह रावत और धनीलाल अपर गुल्म नायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार को चयनित किया गया है।

उत्कृष्ट सेवा सम्मान के लिए दो निरीक्षक और दो उपनिरीक्षक चयनित किए गए हैं तो वहीं सराहनीय सेवा सम्मान के लिए तीन निरीक्षक, एक दल नायक, तीन उप निरीक्षक, तीन अपर गुल्म नायक, दो अपर उपनिरीक्षक, चार मुख्य आरक्षी, एक फायर सर्विस चालक, एक आरक्षी और एक लांसनायक का चयन हुआ है।

यह सभी वह अधिकारी और कर्मचारी हैं जिन्हें अपनी निष्पक्ष सेवा के आधार पर सम्मानित किया जा रहा है क्योंकि इस बार प्रशासन ने पदक सूची में सिफारिशी नामों को किसी भी प्रकार की प्राथमिकता नहीं दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top