Champawat News

पहाड़ के 26 वर्षीय युवक की लुधियाना में चाकू गोदकर हत्या

Ad

चंपावत: रोजगार के चक्कर में पहाड़ (UTTARAKHAND YOUNG PEOPLE EMPLOYMENT) के कई सारे युवा आज भी महानगरों का रुख करने पर विवश हैं। इसी कड़ी में पाटी ब्लॉक का एक युवक भी पैसे कमाने लुधियाना गया था। मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। यहां एक मामूली कहासुनी के बाद उसके साथ काम करने वाले युवकों ने उसकी चाकू घोंप कर हत्या (CHAMPAWAT YOUNG MEN KILLED IN LUDHIANA) कर दी। इस घटना ने सनसनी फैला दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि 26 वर्षीय विजय गिरी पुत्र स्व. लक्ष्मण गिरी (VIJAY GIRI OF CHAMPAWAT KILLED) निवासी गड्यूड़ा, पॉटी ब्लॉक (चंपावत) ने डेढ़ हफ्ते पहले लुधियाना पंजाब स्थित (LUDHIANA PUNJAB RESTAURANT CASE) पीएयू थाने के पास बतौर कर्मी होटल ज्वाइन किया था। होटल में शनिवार रात को बिहार और उत्तर प्रदेश के चार अन्य युवकों के साथ बहस ने ऐसा रूप लिया कि बाकी लड़कों ने विजय की हत्या कर दी।

दरअसल, बिहार निवासी विकास व भरत और उत्तर प्रदेश निवासी राहुल व अरविंद ने विजय को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। पंजाब पुलिस का कहना है कि लड़कों ने जुर्म कुबूल कर लिया है। विजय के भाई देव गिरी की तहरीर पर चारों को गिरफ्तार (POLICE ARRESTED THE FOUR CULPRITS) किया गया है। केस भी दर्ज हो गया है। परिजन पूरी तरह से टूट गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top