National News

दर्दनाक हादसा: दिल्ली जा रही बस पलटी, आग लगी और 27 यात्री जिंदा जल गए

Ad

नई दिल्लीः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से दिल्ली आ रही एक बस दर्दनाक बस हादसे का शिकार हुई।  मोतिहारी के एनएच-28 पर कोटवा क्षेत्र में बंगरा के पास एक बस के पलटने से उसमें आग गई । इस हादसे में 27 लोग जिंदा जल गए। इस हादसे ने पूरे देश में कोहराम मचा दिया है। बताया जा रहा है कि बस में 32 यात्री सवार थे। इसके अलावा मरने वालों की संख्या में बढोतरी होने की बात कही जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

जानकारी के मुताबिक बस में 32 लोग सवार थे, जिसमें से पांच लोगों को ही बाहर निकाला जा सका। ये सभी भी बुरी तरह झुलसे हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  इस हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित सदर अस्पताल में जारी है।

देवभूमि उत्तराखण्ड में पिछले 70 सालों से अपनी सेवा दे रहा है एक परिवार

मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र का है।  मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही एक बस के पलटकर गड्ढे में गिर गई। उसके बाद उसमें आग लग गई। बस में सवार 27 यात्री जिंदा जल गए । वहीं पांच लोगों को बस से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि पलटने के बाद बस के एसी में आग लग गयी। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उनके ऑफिस से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि पीडितों की हर संभव मदद की जाएगी। पटना के ज्ञान भवन में परिवहन विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान ही घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने एक मिनट का मौन रखकर दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि एवं संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ ही लोग उक्त बस में से निकल पाए हैं।

 

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top