Champawat News

उत्तराखंड में पहाड़ी से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Ad

Champawat news: Accident: चंपावत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के छीड़ाबास में एक युवक की पहाड़ी से फिसल कर गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ( Young man dies after falling from hill )

ADVERTISEMENTS Ad

सौ मीटर गहरी खाई में गिरा

बता दें कि बाराकोट के छिड़ाबांस निवासी महेंद्र कुमार (27) पुत्र दर्शन राम शुक्रवार शाम को अपने मवेशियों को लेकर चारा चुगाने जंगल में गया था। इसी बीच पहाड़ी से उसका पैर फिसल गया और वह करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि अन्य ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और खाई से शव को निकाला। ( 27 year old Young man dies after falling from hill in champawat )

छोटा भाई भी कई वर्षों से लापता

युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं बंतोली के ग्राम प्रधान नारायण सिंह फर्त्याल और अन्य ग्रामीणों ने कहा युवक के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। युवक का छोटा भाई भी कई वर्षों से लापता चल रहा है। युवक किसी प्रकार से अपने परिवार का भरण पोषण करता था। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से युवक के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें मुआवजा देने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top