Dehradun News

उत्तराखंड आए 28 पर्यटक निकले कोरोना संक्रमित…नए साल का जश्न मनाकर घरों को लौटे

Ad

ऋषिकेश: प्रदेश के लिए नए साल के शुरुआती दिन लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के मामलों में अचानक से बड़ी वृद्धि होने लगी है। इस बार नए साल का जश्न मनाने ऋषिकेश आए 28 पर्यटकों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम में अफरा तफरी का माहौल हो गया है। बताया जा रहा है कि सभी पर्यटक अपने घर वापस लौट चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि सोमवार को पौड़ी स्वास्थ्य विभाग को मिली आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट में लक्ष्मण झूला घूमने आए 28 पर्यटकों में कोरोना की पुष्टि हुई है। 31 दिसंबर को इन पर्यटकों के सैंपल लिए गए थे। जब तक इनकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिल पाती तब तक यह सब ही अपने घर वापस लौट चुके थे। चिंता की सबसे बड़ी बात यही है कि अब पहले इनसे संपर्क साधना होगा।

बहरहाल स्वास्थ्य विभाग पर्यटकों को फोन कर उनके संपर्क में आने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। यमकेश्वर ब्लॉक के कोविड नोडल अधिकारी डॉ राजीव कुमार ने जानकारी दी और बताया कि कोरोना संक्रमित पाए गए पर्यटक दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मेरठ व मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं।

नोडल अधिकारी ने बताया कि सभी पर्यटक अपने घरों को लौट चुके हैं। 28 पर्यटकों में संक्रमण की पुष्टि की यह खबर स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। संक्रमितों को फोन किया जा रहा है। ताकि हर किसी को अलर्ट किया जा सके। बताया जा रहा है कि उक्त संक्रमित पर्यटक जहां-जहां गए थे, वहां के सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच की जाएगी। गौरतलब है कि बीते दिन उत्तराखंड में 259 कोरोना के नए मामले सामने आए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top