Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड के 300 निर्धन बच्चों को फ्री में मिलेगी मनपसंद शिक्षा, अल्मोड़ा के जोशी जी ने उठाया बीड़ा

Ad

हल्द्वानी: प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए एक बार फिर एक सार्थक कदम उठाया गया है। सीआईएमएस और यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ने निर्धन और गरीब परिवारों के करीब 300 छात्रों उच्च शिक्षा के मुक्त कोर्स कराने का प्रण लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस कड़ी में हल्द्वानी में सीआईएमएस के चेयरमैन ललित जोशी और हिंदी सिनेमा के अभिनेता हेमंत पांडे ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने प्रेस वार्ता कर बताया कि कोरोना काल के दौरान कई सारे बच्चों ने अपने माता पिता को खो दिया था। ऐसे अनाथ बच्चे और गरीब निर्धन परिवारों के लिए यह मुहिम चलाई जा रही है।

बता दें कि सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज द्वारा इंस्टीट्यूट की वेबसाइट में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किए जा चुके हैं। छात्रों को 10 से ज्यादा कोर्स करने का मौका मिलेगा। ध्यान रहे कि पंजीकरण के लिए आखिरी तारीख 30 नवंबर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top