Nainital-Haldwani News

गर्जिया मंदिर के पास तस्करी, 33 किलो गांजा के साथ पकड़े गए तस्कर ने उगला चौकाने वाला सच

Ad

हल्द्वानी: एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा नशा मुक्त नैनीताल बनाने हेतु मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले तस्करों के विरुद्ध अपने–अपने थाना क्षेत्रों  में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अवैध तस्करी करने वालों की धरपकड़ करने हेतु  समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है। इसी दिशा में रामनगर पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने 33 किलो गांजा पकड़ा है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिसकर्मी चौकी गर्जिया क्षेत्र में नरभक्षी बाघ से लोगो को जागरूक करते हुए चौकी क्षेत्र मे मामूर थे। पुलिसकर्मी पनोट नाले के पास पहुँचे तो वहाँ पर जंगल किनारे एक व्यक्ति सफेद कट्टो के उपर बैठा दिखाई दिया जिसे नरभक्षी बाघ के बारे मे बताया तो वह भागने लगा। शक होने पर उस कट्टे को चैक किया तो उसके अन्दर गांजा बरामद हुआ। आरोपित की पहचान जगत सिंह के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह लंबे वक्त से तस्करी का काम कर रहा है। पुलिस ने व्यक्ति के पास से कुल 33  किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद कर उसे गिरफ्तार किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top