Nainital-Haldwani News

देश में सबसे आगे है उत्तराखंड का सैनिक स्कूल,घोड़ाखाल स्कूल के 66 छात्र हुए NDA परीक्षा में पास

Ad

भवाली: सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के नाम एक और कीर्तिमान जुड़ गया है। देश को सबसे अधिक सैन्य अधिकारी देने को लेकर हर वक्त सुर्खियों में रहने वाले घोड़ाखाल स्थित सैनिक स्कूल के छात्रों ने फिर से कमाल किया है। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एनडीए की वर्ष 2023 की परीक्षा में घोड़ाखाल के कुल 66 छात्रों ने कामयाबी हासिल की है। पूरे देश में 33 सैनिक स्कूल संचालित हो रहे हैं और ये नतीजे सबसे बेहतर हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को नौ बार देश की प्रतिष्ठित रक्षा मंत्री ट्रॉफी मिल चुकी है। और मौजूदा नतीजों को देखते हुए ये साफ है कि इस साल भी ये ट्रॉफी सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के नाम ही रहेगी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वीएस डंगवाल ने सभी योग्य कैडेटों को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने छात्रों को अपना अंतिम लक्ष्य हासिल करने तक केंद्रित रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल का लक्ष्य देश के सशत्र बलों के लिए भावी नेतृत्व तैयार करना है। छात्रो को विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रशांत यादव, उप प्रधानाचार्य कमांडर एस. नागराजन, वरिष्ठ अध्यापक श्री के. एन. जोशी, एन. डी. ए. प्रभारी श्री. जी. एस. जोशी सहित सभी विद्यालय परिवार ने सभी सफल कैडेट्स को अपनी शुभकामनाएँ दीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top