Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में भारी बारिश का कहर जारी, 38 रास्ते हुए बंद

Ad

Haldwani news: Route closed: Rainfall: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक नैनीताल जिले में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। नैनीताल जिले में पिछले 36 घंटे से भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जगह-जगह घरों और सड़कों पर पानी भर गया है। तो वहीं कई मार्गों पर मलबा आने से मार्ग बंद हो गए हैं। भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से नैनीताल जिले में चार स्टेट हाईवे, चार जिला मार्ग और 30 ग्रामीण सड़क बंद हो गई है इसके अलावा भवाली अल्मोड़ा हाईवे पर कई जगह भूस्खलन हुआ है। ( 38 Road closed Due to Heavy rainfall in Nainital district )

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल जिले में पिछले 36 घंटे से बारिश का कहर जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदान तक हो रही भारी बारिश की वजह से सभी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान पर है। जिला प्रशासन और सरकारी मशीनरी जेसीबी के माध्यम से लगातार बंद सड़कों को खोलने का काम कर रही है। हल्द्वानी में पिछले 24 घंटे में 206 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। ( Record rainfall in haldwani )

गौला बैराज से 24840 क्यूसेक पानी छोड़ा

गौला बैराज से 24840 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके साथ ही गौला नदी से सटे हुए हल्दूचौड़, देवरामपुर, बिन्दुखत्ता, इंद्रा नगर, शांतिपुरी के तटवर्ती इलाकों में जबरदस्त भू कटाव का खतरा मंडरा रहा है। वही प्रशासन ने इन इलाके तक लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही संवेदनशील नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top