National News

मां से हुआ झगड़ा तो बदला लेने के लिए 4 माह की बच्ची से रेप और हत्या

Ad

 

नई दिल्ली: देश में बच्चियों के खिलाफ हो रही दरिंदगी की घटनाएं कम होने के नाम नहीं ले रही है। देश में किसी को समझ में नहीं रहा है कि इन सभी के पीछे मकसद किया है। उन्नाव और कठुआ के दुख से देश उभर नहीं पाया था कि इंदौर में 4 माह की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या की खबर ने देश को झनझोर कर रख दिया है।  यहां चार महीने की बच्ची की बलात्कार के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। बच्ची के साथ क्रूरता की हद पार की गई, यह इसी से समझा जा सकता है कि शव देखते ही पुलिसकर्मी भी अपने आंसू नहीं रोक सके।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी प्रकाश डेंटल टिप्स- रूट कैनाल उपचार से दूर होगा दांतों का अहसाय दर्द

 घटना गुरुवार देर रात इंदौर के ऐतिहासिक रजवाड़ा क्षेत्र की है। इलाके में स्थित शिव विलास पैलेस के बेसमेंट एरिया में बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सीढ़ियों पर खून के धब्बे हैवानियत की गवाही दे रहे थे। बच्ची के क्षत विक्षत शव की प्राथमिक जांच के बाद एक छोटे बंडल में उसे ले जाते हुए पुलिसकर्मियों की आंखों से भी आंसू आ गए। परिवार के एक संदिग्ध को ही मामले में हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी और कोई नहीं बल्कि बच्ची की मां का मौसा ही है। पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान हुई, जिसमें वह कंधे पर बच्ची को उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दिया. पुलिस ने बताया कि घटना इंदौर के राजबाड़ा इलाके की है। आरोपी और पीड़िता का परिवार गुब्बारे बेचने का काम करता है और रात में पूरा परिवार राजबाड़ा किले के मुख्य गेट के पास खुले में सोता है।
 जानकारी के मुताबिक, एक दिन पहले गुरुवार की रात आरोपी का बच्ची की मां के साथ झगड़ा भी हुआ था। दरअसल आरोपी की पत्नी उसे छोड़कर चली गई है और वह बच्ची की मां से सुलह कराने के लिए कह रहा था, जिसे लेकर झगड़ा हुआ. झगड़ा देखकर वहां काफी लोग इकट्ठा हो गए थे और पुलिस ने महज कुछ डंडे मारकर आरोपी को तब वहां से भगा दिया था।
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top