Bageshwar News

कपकोट के सरकारी स्कूल ने तो कमाल कर दिया, सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में 40 बच्चे सफल

Ad

Uttarakhand: Sanik School: Results: Kapkot: सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं। उत्तराखंड के कई बच्चों को कामयाबी मिली है लेकिन एक ऐसा स्कूल है, जहां 40 बच्चे सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा में सफल हुए हैं। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट एक बार फिर सुर्खियों में है। पिछले साल राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट के 22 छात्रों ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा क्वालीफाई किया था।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि साल 2016 से इस स्कूल को आदर्श विद्यालय बनाया गया। जिसके बाद यहां केडी शर्मा को प्रधानाध्यापक बनाया गया. जिसके बाद से हर साल स्कूल नया मुकाम छूने लगा। हर साल यहां के बच्चे सैनिक स्कूल घोड़ाखाल समेत अन्य स्कूलों में निकलते रहते हैं।

इस पर शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी का कहना है कि ऐसी सफलता की कहानियाँ और भी हैं जो हमें प्रेरित भी करती हैं और ऊर्जीकृत भी। विद्यालयों में आने वाले बच्चे केवल छात्र ही नहीं होते हैं अपितु हमारे परिवार,समाज और राष्ट्र का भविष्य होते हैं।इनका निर्माण मज़बूत राष्ट्र के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है।पूरा विद्यालयी शिक्षा विभाग इस पावन उद्देश्य को प्राप्त करने में रत है। उन्होंने सभी सफल छात्रों एवं गुरुजनों और अधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top