Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी टीपी नगर निवासी पिता को हुई 7 साल की जेल, बेटी के साथ करता था अश्लील हरकत

Ad

हल्द्वानी: पिता और बेटी का रिश्ता बहुत ही पवित्र रिश्ता होता है। बेटियां अपने पिता की लाडली होती है। लेकिन कुछ मामले ऐसे सामने आते हैं जो इस रिश्ते को भी तार-तार कर देते हैं। कुछ घटनाएं बार-बार मानवता को झकझोर कर रख देती हैं। इस बार हल्द्वानी टीपी नगर निवासी एक फौजी को अपनी बेटी के साथ अश्लील हरकत करने के लिए 7 साल की जेल हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल गुरुवार को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो नंदन सिंह की अदालत ने टीपी नगर निवासी 40 वर्षीय फौजी को 7 साल की कठोर सजा सुनाई और ₹10000 का जुर्माना लगाया है। अगर यह राशि नहीं चुकाई तो उसे 6 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मामले की जानकारी अधिवक्ता एडीजीसी फौजदारी नवीन चंद्र जोशी ने दी।

नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि टीपी नगर चौकी क्षेत्र में 7 अक्टूबर 2019 को एक फौजी की पत्नी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि फौज से सेवानिवृत्त होने के बाद डिफेंस सर्विस कोर में तैनात उसका 40 वर्षीय पति उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करता है। वह 3 सालों से जब भी छुट्टी पर आता है तो ऐसा करता है।

महिला ने आरोप लगाया था कि 5 अक्टूबर 2019 की रात को उसके पति ने सोई हुई बेटी के साथ आपत्तिजनक हरकत की थी। महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद पुलिस ने फौजी के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। अब कोर्ट ने फौजी पिता को 7 साल की कठोर सजा सुनाई है और ₹10000 का जुर्माना लगाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top