Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी गौला नदी में एक शव मिलने से सनसनी, आपदा से मौत की आशंका!

हल्द्वानी गौला नदी में एक शव मिलने से सनसनी, आपदा से मौत की आशंका!
File Photo
Ad

हल्द्वानी: शहर में सुबह सुबह तब सनसनी फैल गई जब गौला नदी में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसपर पुलिस ने आकर शव को अपने कब्जे में लिया। बहरहाल शव की हालत के कारण उसकी शिनाख्त करने में दिक्कत हो रही है। माना जा रहा है कि बीते दिनों आई आपदा के कारण व्यक्ति की मौत हुई हो। पोस्टमार्टम के बाद ही इस रहस्य से पर्दा उठेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि गुरुवार सुबह गौली नदी में पुल के नीचे कुछ लोग टहल रहे थे। तभी उन्हें किनारे पर एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत बनभूलपुरा थाना पुलिस को दी। इसके बाद एसओ प्रमोद पाठक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले शव को अपने कब्जे में लिया।

इसके बाद पुलिस ने काफी देर शव की शिनाख्त की कोशिश की। लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। बहरहाल पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। बता दें कि फिलहाल आपदा के दौरान व्यक्ति की मौत की आशंका जताई जा रही हैं। माना जा रहा है कि शायद शव कहीं दूर से बहकर गौला नदी के किनारे आ गया हो।

पुलिस के मुताबिक शरीर में कई जगहों पर चोट के निशान हैं। जो कि पत्थरों में टकराने से हो सकते हैं। हालांकि सही कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा। बता दें कि शव से दुर्गंध उठने लगी है। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। मृतक के शरीर में कपड़े भी नहीं है और चेहरा पानी में सूज जाने के कारण पहचान करने में परेशानी आ रही है। गौरतलब है कि आपदा में कई लोगों की जानें गई जिनकी पुष्टि हुई मगर कई लोग लापता भी थे। इसलिए पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top