Uttarakhand News

ओमीक्रोन का खतरा! विदेश से उत्तराखंड लौटे 490 यात्री गलत फॉर्म भरकर लापता

Ad

देहरादून: प्रदेश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन का खतरा लगातार बना हुआ है। इसके बावजूद भी विदेश से देवभूमि को लौट रहे यात्री लापरवाही का परिचय दे रहे हैं। बता दें कि नवंबर से दिसंबर माह में अब तक विदेश से लौटे यात्रियों में से 490 यात्री फॉर्म में गलत नंबर व पता भरकर गायब हो गए हैं। जिन्हें ट्रेस करना स्वास्थ्य विभाग के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 1 नवंबर से 15 दिसंबर तक उत्तराखंड के करीब 1900 लोग विदेश से दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे हैं। जहां पर उनसे उत्तराखंड आने की जानकारी ली गई। लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि इनमें से 490 यात्री ट्रेस नहीं हो पा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इन यात्रियों के फोन नंबर गलत हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर लोग अमेरिका से लौटे हैं।

लाजमी सी बात है कि अगर इनमें से कोई भी कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से ग्रसित हुआ तो पूरे प्रदेश के लिए दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ऐसे में पुलिस और एलआईयू की मदद से इनकी तलाश की जा रही है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ तृप्ति बहुगुणा के अनुसार इन यात्रियों ने हवाई अड्डे पर फॉर्म में गलत जानकारी दी थी।

बता दें कि अभी तो यह भी तय नहीं है कि यह उत्तराखंड आए भी हैं या नहीं। फिलहाल इनके दिए गए पते और मोबाइल नंबर के माध्यम से जानकारी जुटाई जा रही है। दूसरी तरफ ओमीक्रोन के आगमन पर जिस तरह की सतर्कता हर जिले में दिखाई गई थी। अब वह थोड़ी सी सुस्त पड़ गई है। सैंपलिंग में पहले से कमी आई है। अगर ऐसा होता है तो चुनावी माहौल में उत्तराखंड को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top