Uttarakhand News

महीने में चौथी बार भूकंप से दहली देवभूमि, घरों से बाहर निकलने पर मजबूर हुए लोग

File Photo
Ad

पिथौरागढ़: देवभूमि को एक बार फिर से भूकंप ने हिलाया है। एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पिथौरागढ़ समेत आसपास के इलाकों में भकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। बता दें कि बीते कुछ दिनों में भूकंप लगातार आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की वेबसाइट के मुताबिक ये भूकंप रात 1 बजकर 9 मिनट पर महसूस किया गया। बताया जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता पहले आए भूकंपों से ज्यादा तेज थी। उत्तरकाशी, ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून में भी इसका असर महसूस किया गया। इस बार वाले भूकंप के झटके से लोग घरों से बाहर निकल आए।

जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन की सतह के करीब 10 किलोमीटर नीचे रहा। बता दें कि उत्तराखंड में इस महीने 4 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस बार भी किसी जनहानि की खबर नहीं है। गौरतलब है कि भूकंप की दृष्टि से उत्तराखंड को बेहद संवेदनशील जोन 5 और 4 में रखा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top