Nainital-Haldwani News

खेल के मैदान से खुशखबरी, गौलापार वेंडी स्कूल के 5 बच्चों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

Ad

हल्द्वानी: वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 5 बच्चों का योगा नेशनल के लिए चयन हुआ है । बुधवार को योगा शिक्षक ईशू खड़ायत ने बताया कि नेशनल योगासन स्पोर्ट्स गेम्स का आयोजन 7 से 09 नवंबर 2022, को मथुरा में संपन्न हुआ था। इससे पूर्व में इन बालिकाओं ने राज्य योगा प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था ।

ADVERTISEMENTS Ad

उसके बाद इन बालिकाओं का नेशनल योगा प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है । दिशा बिष्ट, गीतांजलि बिष्ट, पूजा बिष्ट , पूजा बेलवाल, पूजा कबडिया इन बालिकाओं ने उत्तराखण्ड की टीम से नेशनल में प्रतिभाग किया था। उत्तराखण्ड की टीम चैंपियन बनी ।

विद्यालय के दो बच्चों का चयन अंतरराष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए हुआ।विद्यालय के निदेशक डॉ. विकल बवाडी़, प्रधानाचार्या डॉ. भावना बवाड़ी ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी और बच्चों को बताया की ऐसे ही अपने राज्य व देश का नाम रोशन करें। इस मौके पर एचओडी वीरेंद्र रावत, सौरभ सनवाल, सतीश चंद्र व समस्त स्टाॅफ ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top