Nainital-Haldwani News

गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनेंगी हल्द्वानी MBPG की निशा और बबीता,कुल पांच का हुआ चयन

Ad

हल्द्वानी: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में इस साल उत्तराखंड की झांकी भी दिखेगी। पूरे राज्य में इसकों लेकर उत्साह है। वहीं देवभूमि के कुछ युवा परेड का भी हिस्सा होंगे और हल्द्वानी का नाम भी सूची में शामिल है। गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड के एमबीपीजी कॉलेज के पांच एनसीसी कैडेट्स भी भाग लेंगे। सभी कैडेट्स ने दिल्ली के आरडीसी कैंप का हिस्सा बन हल्द्वानी का नाम रोशन किया है। इस लिस्ट में दो छात्राएं हैं और तीन छात्र हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बारे में एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय चंद जोशी और फ्लाइट लेफ्टिनेंट अमित सचदेवा ने जानकारी दी कि 78 यूके बटालियन के रमेश नाथ गोस्वामी, 24 यूके बटालियन की निशा बोरा और बबीता, यूके एयर स्क्वार्डन के सागर सिंह नेगी और अभिषेक माहरा परेड का हिस्सा होंगे। निशा, बबीता और अभिषेक राजपथ पर होने वाली परेड में कदमताल करेंगे, तो रमेश और सागर प्रधानमंत्री रैली का हिस्सा होंगे।

परेड का हिस्सा बनने के लिए एनसीसी कैडेट्स कठिन चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। उन्होंने बताया कि यह चीजे युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत करती हैं और भविष्य के लिए तैयार भी करती है। हम सभी चयनित कैडेट्स को बधाई देते हैं। उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए काफी परिश्रम किया है और वह इस दिन के हकदार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top