Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी बेस हॉस्पिटल:इलाज के बाद 5 साल की बच्ची की मौत, डॉक्टरों ने पेट दर्द का लगाया था इंजेक्शन

Ad

फोटो सोर्स-अमृत विचार

हल्द्वानी: शहर के प्रमुख सरकारी हॉस्पिटल पर लापरवाही के आरोप लगे हैं। बेस हॉस्पिटल हल्द्वानी में डॉक्टर के उपचार के बाद एक पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया। डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए और कार्रवाई की मांग की हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार घटना सोमवार की है। इंदिरा नगर वनभूलपुरा निवासी महक पुत्री पिता आरिफ को पेट दर्द की शिकायत हुई। परिजनों ने देर शाम बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर इलाज के बाद उसे परिजन घर ले आए लेकिन बच्ची की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। पिता आरिफ जो राजमिस्त्री का काम करते हैं, उनका कहना है कि पेट दर्द कम करने के लिए बच्ची को इंजेक्शन दिया गया था लेकिन घर आने के बाद उसकी मौत हो गई।

बच्ची की मृत्यु के बाद परिजन बच्ची को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे और डॉक्टरों के खिलाफ गलत उपचार करने का आरोप लगाया व कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने के बाद पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और माहौल को शांत करने की कोशिश की गई। पहले तो परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए भी मना कर दिया था लेकिन पुलिस के समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top