Nainital-Haldwani News

मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन, हल्द्वानी में 500 लोगों को मिला निशुल्क हेल्थ चैकअप का लाभ

Ad

हल्द्वानी: अभ्युदय एक परिवर्तन संस्था के तत्वाधान में संगम बैंक्वेट हॉल नवाबी रोड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया जिसमे 500 से अधिक लोगो ने अपने स्वास्थ जांच करवाया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रफुल चंद पंत (चीफ जस्टिस मेघालय एवम सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड जज) एवम प्रदीप जोशी(अध्यक्ष संघ लोक सेवा आयोग) द्वारा किया गया। कैंप में BP,Sugar,ECG Cholesterol,BMD , Thyroid आदि की जांच मुफ्त में हुई। इस स्वास्थ शिविर में नाक कान, गला रोग, वेसेसज्ञ,हड्डी रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ,मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ आदि डॉरक्टर्स की टीम मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली से आए और सभी की मुफ्त जांच कर सफल आयोजन के लिए संस्था का शुक्रियां अदा किया।

अभ्युदय एक परिवर्तन संस्थान के संरक्षक भुवन जोशी एवम अध्यक्ष विनोद तिवारी ने सभी सहयोगी एवम संस्थान के पद अधिकारियों को धन्यवाद किया ।इस कार्यक्रम में माननीय मेयर जोगेंद्र रौतेला,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट,पार्षद दीपक दानी,सौरभ भट्ट ,संजय दुमका,विनीत तिवारी,भुवन भट्ट ,गोपाल भट्ट ,भुवन तिवारी,अजय भट्ट आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top