Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले के स्कूलों में कोरोना बना टेंशन…इस बार GIC धनियाकोट में 53 विद्यार्थी मिले पॉजिटिव

Ad

नैनीताल: प्रदेश के स्कूलों में कोरोना संक्रमण को लेकर चिंता कुछ ज्यादा बढ़ रही है। आए दिन स्कूल कॉलेजों में छात्र-छात्राएं कोरोना संक्रमित निकल रहे हैं। तादाद इतनी ज्यादा है कि खतरा पहले से काफी अधिक महसूस होने लगा है। इसी कड़ी में इस बार नैनीताल जिले के जीआईसी धनियाकोट में 53 बच्चों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि हाल ही में अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट सुयालबाड़ी में प्रधानाचार्य समेत 96 नौनिहालों तथा जीआईसी खैरना में भी प्रधानाचार्य समेत तीन नौनिहालों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। हल्द्वानी में भी बीते दिन पाल नर्सिंग कॉलेज के 93 बच्चे संक्रमित पाए गए थे।

अब जीआईसी धनियाकोट में 53 नौनिहाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शासन प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार कड़े नियम लागू किए जा रहे हैं। मगर कोरोना संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जीआईसी धनियाकोट के साथ ही जूनियर हाई स्कूल रिची में भी तीन नौनिहाल संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को होम आइसोलेट किया है और निगरानी बढ़ा दी है।

चिकित्सा प्रभारी डा. सतीश पंत ने जानकारी दी और बताया कि सभी छात्र छात्राओं को होम आइसोलेट कर दिया गया है। एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है जो कि इनकी निगरानी करेगी। खास बात यह है कि बीते 5 जनवरी को कोवैक्सीन टीकाकरण के दौरान सभी 53 नौनिहालों के स्वाब के नमूने जुटाए गए थे। मेडिकल टीम के साथ शासन-प्रशासन लगातार अलर्ट मोड पर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top