Nainital-Haldwani News

यात्रियों की संख्या बढ़ने पर हल्द्वानी डिपो से एक दिन में संचालित हुईं 55 बसें

Ad

हल्द्वानी: रोडवेज बसों के अच्छे दिन चल रहे हैं। हल्द्वानी बस अड्डे (Haldwani bus stand) पर यात्रियों की भीड़ लगातार बनी हुई है। हालांकि कमाई के लिहाज़ से अच्छे दिनों में मेहनत बढ़ना तो स्वाभाविक सी बात है। इधर रविवार को भी बस स्टैंड यात्रियों से खचाखच (passengers) भरा रहा। इस दौरान परीक्षार्थियों की भीड़ भी काफी थी। बता दें कि जहां केवल दिल्ली के लिए डिपो से 5 एक्स्ट्रा बसें (Extra buses) भेजी गईं। वहीं, कुल 55 बसों का संचालन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड रोडवेज की हालत कुछ समय पहले तक खराब चल रही थी। खासकर कोरोना की पहली और दूसरी लहर ने बसों के संचालन से लेकर रोडवेज की आय (Roadways income) पर अधिक प्रभाव डाला। कर्मचारियों का वेतन तक नहीं निकल पा रहा था। मगर अब थोड़ी राहत मिली है। हाल ही में दीपावली और भाईदूज (Diwali and Bhaidooj) पर रोडवेज ने कमाई के कई सारे रिकॉर्ड भी तोड़े। दरअसल यात्रियों की भीड़ त्योहारों के बाद सहालग लगने से बढ़ी हुई है।

इधर, सामान्य यात्रियों के अलावा परीक्षार्थियों का दबाव भी लगातार बना हुआ है। यही कारण है कि रोडवेज को लगातार अतिरिक्त बसों का संचालन करना पड़ रहा है। हल्द्वानी डिपो से बरेली,दिल्ली के लिए एक्स्ट्रा बसें (Extra buses for Delhi, Bareilly) चलानी पड़ रही हैं। रविवार को भी यही हुआ। यात्रियों की भीड़ बढ़ी तो प्रबंधन ने प्लान बनाना शुरू कर दिया। प्लान के मुताबिक अलग अलग रूटों पर एक्स्ट्रा बसों का संचालन किया गया।

एआरएम हल्द्वानी सुरेंद्र बिष्ट (ARM Haldwani Surendra Bisht) ने जानकारी दी और बताया कि आम दिनों में हल्द्वानी डिपो (Haldwani depot) से कुल 45 बसों का संचालन होता है। लेकिन रविवार को यात्रियों को संख्या काफी अधिक होने की वजह से 55 बसों का संचालन किया गया। जिसमें दिल्ली रूट पर पांच एक्स्ट्रा बसों को भेजा गया। इसके साथ ही रामनगर और काशीपुर के लिए भी दो दो बसों का संचालन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top