Viral

07 राज्य, 14 पत्नी और 05 बेटे…Valentine Day के दिन गिरफ्तार हुआ 61 वर्षीय लुटेरा दूल्हा

07 राज्य, 14 पत्नी और 05 बेटे...Valentine Day के दिन गिरफ्तार हुआ 61 वर्षीय लुटेरा दूल्हा
Ad

नई दिल्ली: लुटेरी दुल्हन नहीं इस बार लुटेरे दूल्हे से मिलिए। 61 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिन्हें लुटेरा दुल्हा कहा जाए तो गलत नहीं होगा। दरअसल रमेश चंद्र स्वांई कोई कोई खूबसूरत और स्मार्ट युवक नहीं होने के बावजूद अबतक 7 अलग-अलग राज्यों के 14 शहरों में 14 महिलाओं से शादी कर चुके हैं। इस शातिरबाज बूढ़े ठग ने हर महिला से नगदी और जेवरात लूटे हैं। उन्होंने 20 साल में ये कारनामे किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि ये मामला ओडिशा का है। वैलेंटाइन डे के दिन ओडिशा पुलिस ने रमेश को गिरफ्तार किया है। दरअसल पिछले साल 2021 में एक महिला ने भुवनेश्वर के महिला थाने में शिकायत की थी। शिकायत ये कि एक पत्नी होने के बावजूद इसमें रमेश चंद्र स्वांई ने उससे शादी की। शादी के बाद उसे पता लगते ही रमेश उसे लूटकर भाग निकला। पुलिस ने इस रिपोर्ट पर सोमवार को रमेश को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में जो खुलासा हुआ उससे हर कोई हैरान रह गया। जांच में पता चला कि रमेश को आंध्र प्रदेश पुलिस ने भी ऐसे ही एक मामले में 2011 में गिरफ्तार किया था। कथित तौर पर पेशे से होम्योपैथिक डॉक्टर रमेश ने साल 2002 से 2019 तक मैरिज साइट पर महिलाओं की प्रोफाइल सर्च की। इस दौरान उसने तरह तरह के फर्जी तरीकों से अलग-अलग साइट पर महिलाओं को फंसाया। शातिर ठग किसी भी महिला के शक होने पर उसे ब्लॉक कर देता था।

जांच में ये पता चला कि रमेश ने कोलकाता, मुंबई, पंजाब, हैदराबाद, भुवनेश्वर, दिल्ली सहित विभिन्न शहरों की महिलाओं से शादी की है। इनमें डॉक्टर, वकील, मॉडल और केंद्रीय कर्मचारी तक शामिल हैं। उनसे आरोपी के 5 बेटे भी हैं। बता दें कि ओडिशा के केन्द्रापड़ा जिले के भगवानपुर में रहने वाले इस आरोपी के पास से पुलिस ने 11 ATM कार्ड, 4 आधार कार्ड, अलग-अलग परिचय पत्र, एक कार और कई कागजात जब्त किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साल 2018 में उसने पंजाब के एक गुरुद्वारे में केंद्रीय कर्मचारी से शादी करके 10 लाख ठगे थे। भुवनेश्वर के DCP उमाशंकर दास ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि14 में से 9 पत्नियों से पहले ही संपर्क किया जा चुका है। इसकी आर्थिक स्थिति की जांच की जा रही है। बताया कि विशेष टीम बनाई जा रही है। रमेश को रिमांड पर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top