Uttarakhand News

उत्तराखंड में 68 भ्रष्टाचारियों को हुई सजा, भ्रष्टाचार मुक्त एप 1064 का हुआ फायदा

Ad

Uttarakhand News: Dial 1064: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भ्रष्टाचार मुक्त शासन की मुहिम रिश्वतखोरों के लिए काल साबित हो रही है। तीन साल से कम समय में विजिलेंस ने 57 ट्रैप में 68 भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा है, जो एक रिकॉर्ड है। यह कार्रवाई विशेष रूप से “भ्रष्टाचारमुक्त एप 1064” के लॉन्च के बाद तेज हुई है। अब तक इस एप पर लगभग 973 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से 38 भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों पर जांच चल रही है, जबकि बाकी शिकायतें संबंधित विभागों को भेजी गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भ्रष्टाचारियों की कोई भी हैसियत हो, उनकी जगह जेल में ही होगी। सरकार ने आईएएस और आईएफएस जैसे पॉवरफुल अधिकारियों को जेल भेजकर अपनी मंशा साफ कर दी है। उत्तराखंड के 23 साल के इतिहास में जहां 281 ट्रैप में 303 गिरफ्तारियां हुई थीं, वहीं धामी सरकार के तीन सालों में 57 ट्रैप के जरिए 68 भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे भेजे गए हैं। इनमें 13 से अधिक सरकारी अधिकारी भी शामिल हैं।

अपने दूसरे कार्यकाल में धामी ने “भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड” अभियान को और सख्ती से आगे बढ़ाया। विजिलेंस ने 1064 एप पर दर्ज भ्रष्टाचार की शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई करते हुए कई भ्रष्टाचारियों को गिरफ्तार किया। इस एप के जरिए आम नागरिक भी अब बेझिझक भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा रहे हैं। पहले जहां लोग विजिलेंस के पास जाने से कतराते थे, अब ऑनलाइन शिकायत प्रक्रिया के चलते मामले तुरंत दर्ज और निस्तारित हो रहे हैं।

विजिलेंस ने 2022 में 14 ट्रैप में 15 गिरफ्तारियां की थीं, 2023 में यह संख्या बढ़कर 18 ट्रैप और 20 गिरफ्तारियों तक पहुंच गई। 2024 में अब तक 9 महीनों में रिकॉर्ड 23 ट्रैप किए गए हैं, जिनमें 30 भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उनकी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा। विजिलेंस को और अधिक संसाधनों से सशक्त किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top