National News

7 मार्च को लॉन्च होगी नई होंडा सिविक

Ad

नई दिल्लीः होंडा जल्द ही 10वी जनरेशन की सिविक को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। इसे 7 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। कार की आधिकारिक बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, इसे 31,000 रुपये देकर बुक करवाया जा सकता है। इसकी कीमत 18 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला स्कोडा ऑक्टाविया, हुंडई एलांट्रा और टोयोटा कोरोला एल्टिस से होगा। नई सिविक दो इंजन विकल्पों में उपलब्ध होगी, इनमे 1.8-लीटर आई-वीटेक पेट्रोल और 1.6-लीटर आई-डीटेक डीजल इंजन शामिल हैं। इन्हें क्रमशः 7-स्टेप सीवीटी और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लेस किया जाएगा। यह पहली बार होगा जब भारत में सिविक को डीजल इंजन के साथ उतारा जाएगा। सिविक में सीआरवी वाला ही डीजल इंजन दिया जाएगा।नई सिविक कुल तीन वेरिएंट और पांच कलर विकल्पों में उपलब्ध होगी, इनमें प्लैटिनम व्हाइट पर्ल, रेडिएंट रेड, मॉडर्न स्टील, लूनर सिल्वर और गोल्डन ब्राउन कलर शामिल हैं। भारत में सिविक का टॉप वेरिएंट जेडएक्स होगा। इनमें एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो से लेस 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इसके अलावा कार में स्मार्ट एंट्री, ड्यूल-जोन ऑटो क्लाइमेट, 8-तरह से इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, मल्टी-एंगल रियर व्यू कैमरा, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, रिमोट इंजन और एसी स्टार्ट फीचर भी दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top