Nainital-Haldwani News

शैमफोर्ड स्कूल में धूमधाम से मनाया 75वाँ गणतंत्र दिवस

Ad

हल्द्वानी – शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी में 75वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय की संस्थापक श्रीमती माधवी बिष्ट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा शानदार परेड का प्रदर्शन किया गया। विद्यालय के चेयरमैन श्री दयासागर बिष्ट ने परेड की सलामी ली। इस अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।

ADVERTISEMENTS Ad

देशभक्ति से ओत प्रोत गीतों में नन्हे मुन्हे बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। अकादमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट ने बच्चों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाऐं दी। उन्होंने कहा गणतंत्र दिवस, गणतंत्र की आत्मा से रूबरू होने के लिए संविधान की प्रस्तावना है। विश्वबन्धुत्व की भावना को साकार करने के लिए सभी को प्रयत्न करना चाहिए। शिक्षा ही सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने का माध्यम है। प्रधानाचार्या श्रीमती सन्तोष पाण्डेय ने मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का स्वागत किया और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाऐं देते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व से सभी को अवगत कराया। उन्होंने छात्रों को गणतंत्र की परिभाषा बतायी तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की। चेयरमैन श्री दयासागर बिष्ट ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी।

इस अवसर पर इन्टरनैशनल इंग्लिश ओलंपियाड के गोल्ड मेडल विजेता प्रतिभागियों शिवांगी भौरयाल, जितेंद्र कबड़वाल, प्रियंका सुनाल, कुशाग्र जोशी, नौमन खान, दिव्यांश पांडे, वानिया जोशी, यशस्वी माजिला, काजल जोशी, पाखी जोशी, कनिष्क सुयाल को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, अकादमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया, ललित मोहन बिष्ट, सुनील बिष्ट एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top