Nainital-Haldwani News

कोरोना HOTSPOT बना नैनीताल जिले का नवोदय विद्यालय, 85 और छात्र निकले कोविड पॉजिटिव

Ad

नैनीताल: एक तरफ प्रदेश भर में उन्हें ओमिक्रोन का खतरा लगातार बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ कोरोना के मामलों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। नए साल के पहले दिन जहां चार ओमीक्रोन संक्रमित प्रदेश भर से मिले हैं। तो वहीं नैनीताल जिले के नवोदय विद्यालय में एक साथ 85 कोरोना संक्रमित निकले हैं। कहना गलत नहीं होगा कि सुयाल बाड़ी स्थित नवोदय विद्यालय कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

भवाली अल्मोड़ा एनएच स्थित सुयालबाड़ी जवाहर नवोदय विद्यालय में बीते दिन एक साथ 85 छात्र कोरोना पॉजिटिव आए हैं जिससे पूरे क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। बता दें कि 2 दिन पहले ही विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत 12 छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद इन सभी को विद्यालय में ही आइसोलेट कर दिया गया। अब सभी के सैंपल भी अमेजॉन जांच को दिल्ली भेजे जाएंगे।

600 विद्यार्थियों के इस विद्यालय में बीते रोज एहतियात के तौर पर छात्र-छात्राओं की कोरोना जांच कराई गई। जिसमें बुधवार को पहले 3 विद्यार्थी पॉजिटिव मिले। इसके अगले ही दिन गुरुवार को 8 विद्यार्थियों समेत स्कूल के प्रधानाचार्य में भी कोरोना की पुष्टि हो गई। सैंपल प्रभारी गिरीश पांडे ने जानकारी दी और बताया कि शनिवार को मिली रिपोर्ट में 85 और छात्र पॉजिटिव निकले हैं।

गौरतलब है कि इतनी बड़ी तादाद में कोरोना संक्रमित निकलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। चिंता की बात यह भी है कि उत्तराखंड में शनिवार को छह महीने बाद कोरोना मरीजों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया है। शनिवार को राज्य भर में 118 नए मरीज मिले हैं। जबकि एक संक्रमित की मौत हुई है। इससे पहले आखिरी बार 3 जुलाई को 158 संक्रमित मिले थे। लेकिन अब दोबारा से एक ही दिन में सौ से ज्यादा संक्रमित मिलना वाकई घबराहट की ओर इशारा कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top