Nainital-Haldwani News

नैनीताल में लौट रहा है कोरोना, नवोदय स्कूल में 85 बच्चे कोरोना संक्रमित मिले

Ad

नैनीताल: साल 2022 के आते ही कोरोना वायरस के मामले भी उत्तराखंड में बढ़ने लगे हैं। साल के पहले दिन उत्तराखंड में 100 से ज्यादा मामले सामने आए जो चिंता को बढ़ा रहे हैं। स्कूलों में कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं ओमिक्रोन के चार नए मामले सामने आने से पैनिक बटन दब गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

 नैनीताल के सुयालबाड़ी में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट में 85 बच्चे कोरोना वायरस की चपेट में हैं। एक साथ इतने बच्चों के कोरोना संक्रमित होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचय गया है। सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। इसके अलावा जो बच्चे नेगेटिव पाए गए हैं उन्हें घर भेजने को लेकर फैसले लेना बाकि है।

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट सुयालबाड़ी में पहले 11 बच्चे जिसमें स्कूल स्टाफ कोरोना संक्रमित पाया गया था। खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एक कैंप लगाया और 496 सैंपल लिए जिसमें 85 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना वायरस के मामलों के सामने आने के बाद उपजिलाधिकारी राहुल साह के निर्देश पर पहले ही विद्यालय को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसके अलावा स्कूल में ही बच्चों को आइसोलेट किया जा रहा है और इसके लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। जो बच्चे आरटीपीसीआर टेस्ट में नेगेटिव आए थे उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट होंगे और रिपोर्ट आने के बाद उन्हें घर भेजने की तैयारी होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top