Nainital-Haldwani News

32 साल का युवक 12 साल की नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले भागा, इलाके मे हंगामा

girl
Ad

Uttarakhand : LalKuan : MissingChild : StoneCrusher : मोतीनगर स्थित एक स्टोन क्रेशर में रहने वाले मजदूर की 12 वर्षीय पुत्री लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि इसी परिसर में रहने वाला 32 वर्षीय युवक आलोक ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

ADVERTISEMENTS Ad

पीड़ित परिवार स्टोन क्रेशर में बने कमरों में रहता है। बालिका देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की…लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है और आरोपी युवक की भी खोज की जा रही है। कोतवाली प्रभारी बृजमोहन सिंह राणा ने कहा कि बालिका को जल्द ही सुरक्षित बरामद करने के प्रयास जारी हैं।

परिजन इस घटना से बेहद परेशान हैं और पुलिस से अपील कर रहे हैं कि उनकी बेटी को जल्द से जल्द सुरक्षित लौटाया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top