Almora News

अल्मोड़ा से दुखद खबर, कार खाई में गिरने से गाजियाबाद के तीन लोगों की मौत

FILE PHOTO
Ad

अल्मोड़ा: भिकियासैंण में हुई एक दुर्घटना ने तीन लोगों को इस दुनिया से छीन लिया है। हादसों के मामले में उत्तराखंड अब गलत दिशा में आगे बढ़ता ही जा रहा है। ऐसा कोई दिन नहीं होता जब पहाड़ी रास्तों से दुर्घटना की कोई खबर नहीं आती हो। आए दिन खाई में गिरकर लोगों की जान जा रही हैं। अब अल्मोड़ा में एक और हादसा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक भिकियासैंण से लगे जैनल देघाट मोटर मार्ग पर बसेड़ी के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग मृतक गाजियाबाद से देघाट की ओर आ रहे थे। हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि चार लोग घायल हुए हैं। गाड़ी के अनियंत्रित होने की वजह से ये हादसा होना बताया जा रहा है। एसडीएम शिप्रा जोशी ने 3 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

मृतक हेमन्त कोहली 39, चन्नू 37, रश्मि पत्नी चंद्रप्रकाश 32 वर्ष हैं। जबकि चार लोग विद्या 32 पत्नी हेमन्त कोहली, आरव 8 पुत्र रिया 9 पुत्री हेमन्त कोहली व जाह्नवी 6 पुत्री चंद्रप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग देघाट के सनड़भीडा में एक पीपलपानी समारोह में जा रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top