Nainital-Haldwani News

काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर पटरी से नीचे उतरा बाघ एक्सप्रेस का एक डिब्बा

Ad

हल्द्वानी: हफ्ते के सातों दिन हावड़ा जंक्शन से काठगोदाम तक चलने वाली बाघ एक्सप्रेस का डिब्बा काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर पटरी से नीचे उतर गया। जानकारी के मुताबिक शंटिंग की प्रक्रिया के दौरान ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतर गया। जिसके बाद कर्मचारियों ने आनन-फानन में डिब्बे को पटरी पर लाकर खड़ा किया। रेलवे अधिकारियों ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि जब ट्रेन अपनी यात्रा पूरी कर लेती है, तो अगली यात्रा के लिए उसे साफ किया जाता है। इंजन को घुमा कर इंधन पानी भरा जाता है। जिसे शंटिंग कहते हैं। बाघ एक्सप्रेस की बात करें तो वह यह ट्रेन 13019 हावड़ा जंक्शन से काठगोदाम तक हफ्ते के सातों दिन चलती है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार सुबह 10:15 बजे जब ट्रेन की शंटिंग कराई जा रही थी तो एक डिब्बा पटरी से नीचे उतर गया।

लास्ट डिब्बा जब पटरी से नीचे उतरा तो तुरंत ट्रेन को रोक दिया गया। शंटिंग लाइन कर्मचारियों ने मिलकर डिब्बे को पटरी पर लाकर खड़े करने का काम किया। इस एक बड़ी लापरवाही कहा जा सकता है। इसी वजह से रेलवे ने गंभीरता से मामले को लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। एक अधिकारी के अनुसार स्टेशन मास्टर व शंटिंग मैन कर्मचारियों पर कार्यवाही की तैयारी की जा रही है। कोई भी अनहोनी नहीं हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top