Uttarakhand News

हल्द्वानी : शहर में माओवादी पसार रहे हैं पैर ,पकड़ा गया हथियारों का बड़ा जखीरा

Ad

हल्द्वानी : 19 मार्च 2018 : हल्द्वानी से एक ऐसी खबर आ रही है जो आपको सकते में डाल देगी । ये खबर बेहद चिंतनीय है ,  हल्द्वानी के चोरगलिया से सटे जौलासाल के जंगल में एक बार फिर असलहा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। छापेमारी में दो संदिग्ध व्यक्ति हिरासत में लिए गए हैं। चोरगलिया थाने में पूछताछ करने के बाद उन्हें रेंज कार्यालय लाया गया है। । दो साल पहले भी इसी जंगल में हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। 

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी वन प्रभाग के डीएफओ डॉ. चंद्रशेखर सनवाल को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि जौलासाल के जंगल में कुछ संदिग्ध घूम रहे हैं। इसके बाद वन विभाग और पुलिस टीम ने जंगल में कॉम्बिंग शुरू की। घंटों जंगल छानने के बाद चुगाढ़ बीट के कंपार्ट नंबर आठ में टीम ने हथियार बनाने का सामान बरामद किया।

कुछ अर्ध निर्मित हथियार भी मिले हैं। वहीं, जंगल के एरिया से ही दो संदिग्ध भी टीम के हत्थे चढ़ गए। ऊधमसिंह नगर के शक्तिफार्म निवासी दोनों संदिग्धों से फिलहाल पूछताछ चल रही है। डीएफओ ने बताया कि वन्यजीव अवशेष किस जीव के है, इसकी भी जांच कराई जा रही है। जौलासाल का जंगल काफी घना होने के कारण माओवादियों की सक्रियता को लेेकर भी लगातार चर्चा में रहा है। इससे पहले 2004 में यहां माओवादी ट्रेनिंग कैंप भी पकड़ा जा चुका है। इससे खुफिया एजेंसियां भी चौकन्नी हो गई हैं और जांच शुरू कर दी गई है । सुरक्षा एजेंसिओं को चाहिए की इस जगह पर कड़ी निगरानी रखी जाए । देश के कई राज्य जैसे छत्तीसगढ़ , बिहार आदि नक्सल समस्या से जुंझ रहे हैं ऐसे में सरकार को चाहिए की इस और ध्यान देकर समस्या को जड़ में ही ख़त्म कर दिया जाये वरना आगे चलकर ये विकराल रूप ले लेगी जैसा की छत्तीसगढ़ में हुआ है ।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top