Viral

IPL ने अब ड्राइवर को बनाया करोड़पति, युवक ने कहा अपना घर बनाना है…

Ad

नई दिल्ली: क्रिकेट के शौक ने अबतक कई सारे युवाओं और खेल प्रेमियों को आनंद के पल दिए हैं। नए मोबाइल ऐप के माध्यम से लोग करोड़ों रुपए तक कमाने लगे हैं। आईपीएल के बीच अब एक ड्राइवर की किस्मत चमकी है और उसने रातों रात 1.5 करोड़ रुपए जीत लिए हैं। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले का ड्राइवर शाहबुद्दीन मंसूरी करोड़पति बन गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बड़वानी जिले के सेंधवा के वार्ड क्रमांक-3 घोड़ेशाह वली बाबा मोहल्ले में रहने वाला शाहबुद्दीन मंसूरी पेशे से एक ड्राइवर है और पिछले 2 साल से फैंटेसी ऐप पर टीमें बना रहा है। 2 अप्रैल को कोलकाता और पंजाब के बीच हुए आईपीएल मैच में शहाबुद्दीन ने 49 रुपये से टीम बनाई और पहले पायदान पर मैच खत्म किया।

इसकी बदौलत उसने 1.50 करोड़ रुपये जीत लिए। इस मौके पर शहाबुद्दीन का कहना है कि वो क्रिकेट का फैन रहा है। यह एक सपने जैसा है। फिलहाल उसे 20 लाख रुपये की प्रारंभिक राशि में से 14 लाख रुपये मिले हैं। शाहबुद्दीन मंसूरी अपने लिए नया घर बनाना चाहता है। बाकी बची रकम से वह खुद का बिजनेस शुरू करना चाहता है। बहरहाल, हल्द्वानी लाइव इस तरह एप को प्रमोट नहीं करता। आप अपने रिस्क पर ही इनका इस्तेमाल करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top