Nainital-Haldwani News

सच में आगे बढ़ रही हैं महिलाएं, हल्द्वानी प्रदर्शनी में दिया अपनी प्रतिभा का परिचय

हल्द्वानी: महिलाओं को बढ़ावा देने की कवायद उत्तराखंड में तेज़ी से बढ़ रही है। सरकार स्वयं सहायता समूहों के साथ मिल कर अलग अलग रणनीतियों के माध्यम से प्रदेश की लड़कियों और महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त करने के प्रयास कर रही है। हाल ही में भवाली में किया गया हाट बाज़ार का आयोजन इस बात का ताज़ा सबूत है। भवाली में लगे हाट बाज़ार में महिलाओं द्वारा बनाए गए अनेकों उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसका रिस्पॉंस खासा अच्छा रहा।

अब हल्द्वानी नगर निगम परिसर में भी दीपावली के मद्देनज़र एक प्रदर्शनी आयोजित की गई है। जिसमें महिला समूहों द्वारा तैयार किये गए उत्पाद सजाए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक इस प्रदर्शनी में दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की बिक्री की जा रही है।

यह भी पढ़ें: नैनीताल: Pizza मंगाने पर हुई ऑनलाइन ठगी, युवक के खाते से उड़े दस हज़ार रुपए

यह भी पढ़ें: नैनीताल झील में हो रहा था प्री वेडिंग शूट,ड्रोन उड़ाने पर पुलिस सख्त, काटा चालान

प्रदर्शनी का श्री गणेश हल्द्वानी शहर के मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला की मौजूदगी में संपन्न हुआ। मेयर ने फीता काटने के बाद स्वयं सहायता समूहों के प्रयासों को खूब सराहा। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का बेहद अहम काम किया है। समूहों के माध्यम से ही महिलाएं खुद के द्वारा तैयार किये गए उत्पादों से ग्रामोद्योग कर आगे बढ़ रही हैं। महिलाएं हस्तशिल्प, मसाला उद्योग, धूप, अगरबत्ती, मोमबत्ती, कढ़ाई-बुनाई, आदि कामों में अपना जौहर दिखा रही हैं।

इसके अलावा नगर परियोजना प्रबंधक डॉ. आईपी पंत ने बताया कि महिलाओं को दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत भी हौसला दिया जा रहा है जिसके कारण अब महिलाएं अपने बनाए उत्पादों से स्वरोजगार के मौके बना रही हैं। उन्होने बताया कि अन्य महिलाएं भी समूहों से जुड़ कर फायदा उठा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:ढाई करोड़ रुपये दे चुके हैं जुर्माना फिर भी सुधरने का नाम नहीं,प्लीज मास्क पहनें

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी:पीलीकोठी समेत 13 चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगेगी, करोड़ो का बजट जारी

दूसरी ओर निगम द्वारा स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत भी कैंप लगाए जा रहे हैं। बता दें कि रविवार को नैनीताल रोड, दुर्गा सिटी सेंटर आदि जगहों पर पीएम स्वानिधि स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत कैंप लगाए गए जिसमें पात्रों के आवेदन भी भरे गए।

कुल मिला कर ज़मीनी स्तर पर महिलाएं सहायता समूहों और सरकार की योजनाओं की मदद से आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम बढ़ा रही हैं। उत्तराखंड के उज्जवल भविष्य के लिये यह एक बेहद महत्वपूर्ण समय साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: त्योहारों का सीजन,घर से निकलने से पहले हल्द्वानी का नया ट्रैफिक प्लान जरूर देखें

यह भी पढ़ें: रिटायरमेंट के बाद उत्तराखंड लौटे महेंद्र सिंह धोनी, रुड़की में शुरू होने जा रही है क्रिकेट अकादमी !

To Top
Ad