Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से बागेश्वर के लिए निकली केमू बस रास्ते में पलटी, बाल-बाल बचे यात्री

हल्द्वानी से बागेश्वर के लिए निकली केमू बस रास्ते में पलटी, बाल-बाल बचे यात्री
Ad

हल्द्वानी: एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल हल्द्वानी से बागेश्वर जा रही एक केमू बस रास्ते में पलट गई। बताया जा रहा है कि बस यात्रियों से भरी हुई थी। यात्रियों को मामूली चोटें भी आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल शुक्रवार सुबह पहले केमू की एक बस (यूके 04 पीए 0521)हल्द्वानी से सवारियों को बैठा कर बागेश्वर के लिए निकली। अल्मोड़ा-ताकुला-बागेश्वर मार्ग पर बसोली के पास पहुंचते ही बस अनियंत्रित हो गई। जिस कारण बस बीच सड़क पर ही पलट गई।

यह भी पढ़ें: टिहरी गढ़वाल निवासी युवक को अदालत ने मृत्युदंड की सजा सुनाई

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बारिश का येलो अलर्ट,आपातकाल हेतु हेलीकॉप्टर भी हुए तैनात

बस के पलटती ही तमाम सवारियों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। कुछ स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए और पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी। इतने में पुलिस बल भी फौरन मौके पर आ पहुंचा।

इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों व चालक को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही घायलों को उपचार हेतु निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया है। गौरतलब है कि बारिश के कारण भी कई मार्गों पर चलना खतरे से खाली नहीं है।

यह भी पढ़ें: MBPG छात्रसंघ के पूर्व उप सचिव रवि यादव की पुण्यतिथि,जनसेवा के सपनें को पूरा कर रही है टीम रोटी बैंक

यह भी पढ़ें: पढ़ने की उम्र में परिवार का पेट पाल रही है नन्ही बिटिया शोभा भट्ट,आइए मदद करते हैं

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार ने की कई बड़ी घोषणाएं, बिजली बिलों में इन लोगों को मिलेगा फायदा

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: पत्नी के साथ बाजार गए युवक का हुआ प्रेमिका से सामना, चप्पलों से हो गई पिटाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top