Dehradun News

रुद्रपुर में लगेगा 1 लाख करोड़ का मेगा मेला! अमित शाह करेंगे बड़ी शुरुआत

AmitShahUttarakhandvisit
Ad

देहरादून: ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में 19 जुलाई को एक नया इतिहास रचने की तैयारी है। प्रदेश सरकार एक लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए भव्य ग्राउंडिंग सेरेमनी आयोजित करने जा रही है। खास बात यह है कि इस ऐतिहासिक मौके पर देश के गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश सरकार ने पिछले साल दिसंबर 2023 में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन में कुल 3.56 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर एमओयू किए थे। अब इनमें से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों को साकार करने का काम तेज़ी से शुरू हो चुका है।

उद्योग विभाग इस ग्राउंडिंग सेरेमनी को यादगार बनाने के लिए रुद्रपुर स्टेडियम में जोरशोर से तैयारियां कर रहा है। समारोह में देशभर से निवेशक हिस्सा लेंगे। राज्य में निवेश करने वाले उद्यमियों से सीधा फीडबैक लिया जाएगा और नए निवेशकों को भी प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय ने बताया कि इस आयोजन के लिए 19 जुलाई की तिथि तय कर दी गई है। अब समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि यह कार्यक्रम उत्तराखंड के औद्योगिक इतिहास में मील का पत्थर साबित हो सके।

इस आयोजन से उम्मीद है कि उत्तराखंड की आर्थिक तस्वीर बदलने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर भी खुलेंगे और राज्य को औद्योगिक विकास की नई उड़ान मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top