Dehradun News

मसूरी-देहरादून रोड पर चलते वाहन में लगी भीषण आग, आई-20 कार जलकर खाक

Ad

देहरादून: मसूरी-देहरादून रोड पर गलोगी धार के पास गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती आई-20 कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोग, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं समय रहते वाहन से निकलकर जान बचाने में सफल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से पहले धुआं उठना शुरू हुआ…जिसके बाद चालक ने सतर्कता दिखाते हुए वाहन को तुरंत सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया। कुछ ही क्षणों में कार पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई।

घटना के कारण मसूरी-देहरादून मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई…और सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। फायर सर्विस और पुलिस टीम को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल वाहन मौके के लिए रवाना हुए।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है….वहीं पुलिस हाईवे पर लगे जाम को सुचारु करने के प्रयासों में जुटी हुई है। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top