Uttarakhand News

देवभूमि में अनोखा विवाह, पांच बहुएं एक साथ घर आएंगी, बेटी की विदाई भी उसी दिन

Unique Wedding
Ad

Jaunsar Bawar | Mass Wedding | Uttarakhand Culture | Unique Wedding : जौनसार बावर के खारसी गांव में इस बार शादी का माहौल कुछ खास होने वाला है। यहां 29 अप्रैल को एक ही परिवार में पांच भाइयों और एक बहन की शादी एक साथ होने जा रही है….जो क्षेत्र में अपनी तरह का अनोखा आयोजन माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस खास मौके पर एक ही आंगन में छह शहनाइयां गूंजेंगी….पांच बहुएं एक साथ घर आएंगी और परिवार की बेटी की विदाई भी इसी दिन होगी। यह आयोजन न सिर्फ पारिवारिक एकता का प्रतीक है…बल्कि फिजूलखर्ची को कम करने की दिशा में भी एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

जौनसार बावर क्षेत्र अपनी समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और संयुक्त परिवार व्यवस्था के लिए जाना जाता है। यहां आज भी लोग एक ही छत के नीचे रहकर सुख-दुख साझा करते हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए खारसी गांव के दो भाइयों दौलत सिंह चौहान और मोहन सिंह चौहान ने अपने छह बच्चों की शादी एक साथ कराने का निर्णय लिया है।

28 से 30 अप्रैल तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में पारंपरिक रीति-रिवाजों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। स्थानीय वाद्ययंत्रों की धुन, पारंपरिक परिधान और लोकनृत्य इस समारोह को और खास बनाएंगे।

विवाह में जौनसारी परंपरा के अनुसार मामा और बारातियों के विशेष स्वागत की व्यवस्था की जाएगी…जबकि महिलाओं के लिए पारंपरिक ‘रइणी भोज’ और मेहमानों के लिए स्थानीय व्यंजनों का आयोजन भी होगा।

यह अनूठा विवाह समारोह न सिर्फ क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है….बल्कि संयुक्त परिवार की ताकत और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उदाहरण भी पेश कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top