Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: परिचित से मांगी बुलेट, सड़क हादसे में युवक की मौत

Ad

Uttarakhand News: Haldwani: Police: हल्द्वानी की रामपुर रोड आईटीआई के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। वाहन ने बुलेट पर जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथी की हालत गंभीर है , जिसका सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को 22 वर्षीय आदित्य सिंह बिष्ट (निवासी संगम विहार फेस-3, छड़ायल नायक) अपने दोस्त कुनाल के साथ बुलेट पर रामपुर रोड चुंगी की ओर आ रहे थे तभी आईटीआई चौराहे पर वाहन (टाटा ऐस) ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। हादसे में बाइक सवार आदित्य व कुनाल गंभीर रूप से घायल हुए।

राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने घायलों को एसटीएच पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने आदित्य को मृत घोषित किया। पुलिस ने घटना की जानकारी एकत्र किया, साथ ही आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी शुरू किया। पुलिस द्वारा वाहन चालक की तलाश की जा रही है। मृतक आदित्य के पिता नाइजीरिया में जॉब करते हैं, जबकि मां व भाई पहाड़ गए हुए हैं। आदित्य ने बुलेट एक परिचित से मांगी थी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top