Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड: मछली मारने जंगल गए ग्रामीण को मगरमच्छ ने निगला! गांव में दहशत का माहौल

उत्तराखंड: मछली मारने जंगल गए ग्रामीण को मगरमच्छ ने निगला! गांव में दहशत का माहौल
Ad

File Photo

ADVERTISEMENTS Ad

सितारगंज: यहां एक गांव से सटे डाली रेंज से सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यक्ति मछली मारने जंगल गया था। मगर अब वह लापता हो गया है। घास काटने के लिए जंगल पहुंची महिलाओं के मुताबिक व्यक्ति को मगरमच्छ निगल गया है। क्योंकि उन लोगों ने पानी में काफी हलचल होती देखी थी। खैर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला गुरुवार का है। दरअसल तराई पूर्वी वन प्रभाग के डॉली रेंज में तिलियापुर आनंद नगर, शक्तिफार्म के पास ही कटना नाला में एक व्यक्ति मछली मारने के लिए गया था। कुछ महिलाएं भी यहां घास काटने के लिए पहुंची थी। गिरजावती, राजवंती, मालती, अमरावती ने मामले की जानकारी दी है।

चारों महिलाओं के मुताबिक जब वह घास काटने पहुंची तो लापता व्यक्ति वहीं पर था। मगर जब ये लोग वहां से कुछ दूर गए तो व्यक्ति मदद की गुहार लगाता हुआ चिल्लाने लगा। आवाज नाले के पास से ही आ रही थी। इतने में महिलाएं फौरन दौड़कर नाले के समीप पहुंची तो देखा कि पानी में तेज हलचल हो रही है।

महिलाओं के मुताबिक ये हलचल कुछ देर के बाद शांत हो गई। महिलाओं ने अनहोनी की आशंका होने पर ग्रामीणों को चिल्ला चिल्ला कर बुला लिया। ग्रामीणों ने यहां पहुंचकर नाले में मछली मारने वाले अज्ञात व्यक्ति व मगरमच्छ को खोजने की कोशिश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।

महिलाओं की मानें तो मगरमच्छ का निवाला बना अज्ञात व्यक्ति बंगाली समुदाय का प्रतीत हो रहा था। इसके बाद तीलियापुर की ग्राम प्रधान निमिषा डसीला ने मामले की लिखित सूचना वन क्षेत्राधिकारी डॉली रेंज अनिल जोशी को दे दी है। वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी के अनुसार कुछ महिलाओं ने मगरनच्छ द्वारा ग्रामीण को निगलने की सूचना दी है।

उन्होंने बताया कि वन विभाग के कर्मियों को मौके पर भेज दिया गया है। जहां पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शक्ति फार्म पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। बता दें कि पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top