Uttarakhand News

हल्द्वानी: चलती बस में महिला से छेड़छाड़ , किसी ने नहीं दिया महिला का साथ

Ad

हल्द्वानी:महिला सशक्तिकरण की चाहे हम कितनी भी बात कर लें लेकिन सच्चाई यही है की हमारे देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं । घर हो या बाहर हर जगह महिलाओं का शोषण हो रहा है । आज ऐसी ही एक दुखद खबर हल्द्वानी से आई है जहां चलती बस में महिला से छेड़छाड़ हुई मगर किसी ने उसका साथ नहीं दिया ।

ADVERTISEMENTS Ad

दो बच्चों के साथ दिल्ली से हल्द्वानी आ रही एक महिला ने रोडबेज बस के परिचालक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। घटना मंगलवार को उत्तराखंड परिवहन निगम की एक हाईटैक बस की है। महिला के मुताबिक वह अपने बच्चों के साथ दिल्ली से हल्द्वानी आ रही थी इसी दौरान परिचालक हर्षवर्धन ने उसके साथ अश्लील हरकत करना शुरु कर दिया जब महिला ने उसका विरोध किया तो उसने नींद में हाथ लगने का बहाना बनाया कुछ देर शांत रहने के बाद आरोपी फिर महिला से छेड़छाड़ करने लगा जैसे तैसे महिला हल्द्वानी पहुंची , यहाँ पहुंचते ही महिला ने हंगामा शुरू कर दिया महिला के हैंगने के बाद मौके पर कई लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गयी ।

पुलिस ने आरोपी परिचालक को हिरासत में ले लिया। महिला का आरोप था कि परिचालक शराब के नशे में भी था। इस पर पुलिस ने बस को भी सीज कर दिया। मामले में दिन भर चली जद्दोजहद के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी पीएस नगरकोटी ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद परिचालक से पूछताछ की गई। वहीं एआरएम देशराज ने बताया कि परिचालक के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है। आरोप सही पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top